मोबाइल दुकान में लगी भीषण आग,लाखों का सामान जलकर खाक

रायपुर  लाल गंगा स्थित एक मोबाइल शॉप में भीषण आग लग गई। आगजनी की घटना से मोबाइल दुकान में रखा सभी सामान जलकर खाक हो गया।

सूचना मिलने से मौके पर 2 गाड़ियां दमकल दो गाड़ियां पहुंची है। फिलहाल दमकल की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना गोलबाजार थाना क्षेत्र का है, जहां लाल गंगा शॉपिंग मॉल के एक मोबाइल दुकान में आग लग गई।

हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है ​कि आग कैसे लगी है, लेकिन ये कयास लगाए जा रहे हैं कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कांग्रेस नेता रमेश वर्ल्यानी का निधन
Next post बीजेपी प्रत्याशी विनोद सिंह पर हमला