अनमोल इंडिया कंपनी की तीन महिला शेयर होल्डर जेल

कांकेर चिटफंड कंपनी अनमोल इंडिया एग्रो हर्बल फार्मिंग डेयरी एंड केयर कंपनी के तीन शेयर होल्डरों को दुर्ग संभाग की पुलिस ने हैदराबाद व नारायणपुर से गिरफ्तार किया था। तीनों महिलाओं के पति कंपनी के डायरेक्टर हैं। कांकेर जिले में भी अनमोल इंडिया के खिलाफ 4 मामले दर्ज हैं। इसके चलते पखवाड़े भर पूर्व हुई इनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें प्राेटेक्शन वारंट में बुधवार काे दुर्ग से कांकेर ले आई।

कांकेर कोर्ट में पेश करने के बाद तीनाें काे वापस न्यायायिक हिरासत में दुर्ग जेल भेज दिया गया। कांकेर थाना में अनमोल इंडिया एग्रो हर्बल फार्मिंग डेरी एंड केयर कंपनी के खिलाफ जनवरी 2018 में अलग-अलग चार मामले दर्ज किए गए।

सुशीला सिन्हा व रूपसिंह साहू ने कंपनी पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले में चार डायरेक्टर समेत तीन महिला शेयर होल्डर निलोफर मेमन 33 साल पति जुनैद, नाजिया मेमन 34 साल पति खालिद व रोजिना मेमन पति जावेद तीनों निवासी अनमोल टावर नागपुर महाराष्ट्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

इसके साथ छग के अलग-अलग जिलों में भी अनमोल इंडिया एग्रो हर्बल फार्मिंग डेयरी एंड केयर कंपनी के खिलाफ ठगी के मामले में अपराध पंजीबद्ध हुए थे। दो डायरेक्टरों की गिरफ्तारी के बाद अन्य सभी आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान आरोपियों के हैदराबाद में छिपे होने के जानकारी मिली थी।

दुर्ग संभाग की पुलिस उन्हें पकड़कर छग ले आई। कांकेर में दर्ज मामले में डायरेक्टर उमर मेमन, खालिद मेमन, जावेद मेमन, हामिद मेमन व जुनैद मेमन के खिलाफ भी अपराध पंजीबद्ध किया। इसमें खालिद मेमन व जुनैद मेमन की पूर्व में गिरफ्तारी हो चुकी है जो वर्तमान में राजनांदगांव जेल में हैं। वहीं उमर मेमन की मौत हो चुकी है। इसके अलावा जावेद व हामिद मेमन की पुलिस तलाश कर रही है।

राजनांदगांव पुलिस की जांच में आरोपियों के पैन विवरण, बैंक खातों के माध्यम से कई जानकारी सामने आई है। उनके खातों में एसबीआई और एक्सिस बैंक में कुल 3.26 करोड़ रुपए होने की जानकारी मिली है। इसे फ्रीज करने तैयारी की जा रही है। राजनांदगांव पुलिस फॉरेंसिक ऑडिट के जरिए मनी ट्रेल की भी जांच कर रही है।

अनमोल इंडिया एग्रो हर्बल फार्मिंग डेरी एंड केयर कंपनी के खिलाफ भारत भर में मामले दर्ज हैं। इसमें से 21 मामले छत्तीसगढ़ में ही दर्ज हैं। राजनांदगांव में 9, सरगुजा में 6, कांकेर में 4, रायगढ़ में 1 तथा बिलासपुर में 1 है। इसके अलावा महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात में भी मामले दर्ज किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post पेट्रोल डालकर पत्नी पर लगा दी आग, 50 फीसदी झुलसी
Next post लौह अयस्क से भरे 17 डिब्बे डिरेल, करोड़ों का नुकसान