NMDC में आग करोड़ों का नुकसान

दंतेवाड़ा स्थित NMDC प्लांट में बुधवार देर रात कन्वेयर बेल्ट में आग लग गई। जिस जगह आग लगी है, वह इलाका CISF कैंप के नजदीक है। बताया जा रहा है आग लगने से NMDC को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है।

यह आग नक्सलियों ने लगाई है या फिर शॉर्ट सर्किट से लगी है, फिलहाल इस संबंध में जांच की जा रही है। मामला बचेली थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, NMDC के डिपॉजिट नंबर 5 के डाउन हिल मोटर D के 28 नंबर बेल्ट में आगजनी हुई है।

लगभग 100 मीटर तक कन्वेयर बेल्ट जलकर खाक हो गई। वहीं जिस जगह आग लगी है वहां से CISF कैंप नजदीक है। ऐसे में देर रात हुई इस घटना के बाद जवान फौरन मौके पर पहुंच गए थे, जिससे आग पर काबू पा लिया गया था।

नक्सली इलाका होने की वजह से आगजनी के बाद इलाके में सर्चिंग भी बढ़ा दी गई है।दंतेवाड़ा के SP डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि यह आग नक्सलियों ने लगाई है या शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है, फिलहाल इस संबंध में जांच की जा रही है।

मौके पर नक्सलियों ने किसी तरह के कोई भी बैनर पोस्टर चस्पा नहीं किए हैं। मामले की जांच के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post प्रशासन की कार्रवाई को हाईकोर्ट से झटका ,फिर खुलेंगे हुक्का बार
Next post बदतमीजी से तंग आकर दोस्तों ने मिलकर किया दोस्त का मर्डर