कांग्रेस नेता गांजा तस्कर में निलंबित

मुंगेली में गाजा तस्करी करते पकड़े गए कांग्रेस नेता धनुष सेन को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने एक दिन पहले ही बुधवार को उन्हें 650 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया था।

वह गांजा लेकर अपने एक साथी के साथ बाइक पर बिलासपुर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पुलिस ने उन्हें लोरमी थाना क्षेत्र में दबोच लिया था।

जिलाध्यक्ष शोभा कश्यप की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि एक दिसंबर को उन्हें मीडिया के जरिए धनुष सेन के गांजा तस्करी करने की जानकारी मिली थी।

उनके पास से गांजा पकड़ा गया और पुलिस ने FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। धनुष सेन को तत्काल ही पार्टी से निलंबित किया जा रहा है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष को भी जानकारी दी गई है।

किसान कांग्रेस के डिंडौरी ब्लाक अध्य़क्ष धनुष सेन को लोरमी पुलिस नें बुधवार सुबह गांजा के साथ गिरफ्तार किया था।

डोंगरीगढ़ निवासी धनुष सेन अपने एक अन्य साथी लीलापुर निवासी प्रकाश साहू के साथ गांजा लेकर खाम्ही से बिलासपुर की ओऱ जा रहा था।

इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर PWD रेस्ट हाउस के सामने धर दबोचा था। पूछताछ में बताया था कि गांजा बेचने के लिए बिलासपुर लेकर जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सहेली ज्वेलर्स पर DRI का छापा
Next post प्रशासन की कार्रवाई को हाईकोर्ट से झटका ,फिर खुलेंगे हुक्का बार