हुक्का पिलाते दो संचालक गिरफ्तार

रायपुर  तेलीबांधा थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित वाइट अर्थ कैफे में हुक्का पिलाते दो संचालकों को पुलिस ने हुक्का के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली की कैफे में हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। वहीं देर रात हुक्का बार के बाहर हंगामा करने पर पुलिस ने छह आरोपितों पर कार्रवाई की।

हुक्का बार पर एसपी के निर्देश पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पकड़े जाने के बाद जेल से छूटने पर आरोपित दोबारा स्थान बदलकर हुक्का कैफे चलाने लगते हैं।

हुक्का कैफे संचालित करने वालों को पकड़ने के लिए राजधानी के सभी थानों में मुखबिर को लगाया गया है। जिनके सूचना पर लगातार कार्रवाई हो रही है। वहीं तेलीबांधा थाना क्षेत्र में हुक्का कैफे के बाहर

बुधवार की रात हंगामा कर रहे छह आरोपितों को पकड़ने के बाद प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।बुधवार की देर रात तेलीबांधा थाने की पुलिस को सूचना मिली की मरीन ड्राइव के पास वाइट अर्थ नाम से हुक्का कैफे चल रहा है।

आरोपितों को पकड़ने के लिए सादे वेश में पहुंचे सिपाही ने हुक्का बार संचालित करते रायपुर के टिकरापारा के संतोषी नगर निवासी तनूज पंजवानी और तेलीबांधा निवासी रवि आहूजा को देखा। सिपाही के इ इशारे पर बाहर खड़ी पुलिस टीम ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं रात में हुक्का बार के बाहर हंगामा करने के आरोप पर यश मेघानी, धीरज चनानी, साहिल मोटवानी, कुशाल चांवला, तनमय आनंद एवं अनुज पंजवानी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post BJP उम्मीदवार घोषित भिलाई में
Next post किसानों का तिलक कर शुरू हुई धान खरीदी