निगम प्रशासन ने 05 कर्मचारियों को दी स-सम्मान विदाई

62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नगर पालिक निगम,भिलाई  के 05 कर्मचारियों को ससम्मान विदाई दी गई। निगम प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, शाॅल और श्रीफल भेंट करते हुए सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना किए।

इसके पूर्व सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने भिलाई निगम में सेवाकाल के दौरान आई कठिन परिस्थितियों को बताते अपने अनुभव को साझा करते हुए सभी को एकजुट होकर कोरोना काल से निपटने के लिए प्रेरित किए।

निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने निगम के हर कठिन परिस्थितियों में काम करते हुए कई उपलब्धियां हासिल किए है

जिसके लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किए और सेवानिवृत्त होने के बाद अब आप सभी पूरे परिवार के साथ अच्छा जीवन बिताएं और अपने अनुभवों के साथ समाज के अच्छे कार्यों में सहभागी बने,

उन्होंने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि सेवानिवृत्त होने के बाद भी निगम परिवार का एक हिस्सा है, किसी भी समस्या में निगम प्रशासन की ओर से सहायता की जाएगी।

अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इन्होंने निगम प्रशासन को मजबूत स्तंभ करने में अपनी सेवाएं दी है। निगम के विभिन्न उपलब्धियों में इनकी भूमिका रही है।

सभागार में आयोजित सेवानिवृत्त कार्यक्रम में स्वच्छता निरीक्षक श्री अंगिरा कुमार शर्मा पिता श्री दशरथ लाल शर्मा, वाहन चालक जीवन लाल साहू पिता दशरथ लाल साहू, चौकीदार श्री प्रकाश कुम्हार पिता श्री सकीर्तन, प्रोसेस सर्वर श्री सखाराम पिता श्री हलालखोर, सफाई कामगार श्री रामूराम पिता श्री कंवल सिंह जो कि साडा कार्यकाल से निगम में सेवा प्रदान कर रहे थे

प्रतीक चिन्ह देकर भेंट कर बिदाई दी गई। कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता यू.के. धूलेन्द्र, लेखा अधिकारी जितेन्द्र ठाकुर, सचिव जीवन वर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा, विष्णु चंद्राकर, संजय शर्मा,

अजय शुक्ला, तुलसी देवांगन, रिता यादव, कर्मचारी संघ के सदस्य एवं निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post इस्पात संयंत्र में दुर्घटना, छह घायल, एक गंभीर
Next post छेरछेरा की छुट्‌टी,मुख्यमंत्री ने जारी की अधिसूचना