कांग्रेसी सभापति पर अवैध वसूली का  महिला ने लगाए आरोप

कांग्रेसी सभापति पर अवैध वसूली का महिला ने लगाए आरोप

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में कांग्रेस के पार्षद और सभापति पर अवैध वसूली के आरोप लगे हैं। एक महिला ने कांग्रेस नेता पर खाद्य विभाग की रेड की धमकी देकर 50 हजार रुपए लेने और 2.5 लाख रुपए और मांगने के आरोप लगाए हैं।

महिला ने बताया है कि कांग्रेस नेता ने पैसे लेकर कहा था कि रेड नहीं होगी। इसके बावजूद रेड हुई और बार-बार हमें डराया धमकाया गया है। इससे परेशान महिला ने कांग्रेस नेता सुशील सबलानी के खिलाफ भाटापारा थाना में केस दर्ज कराया है।

दरअसल, सुशील सबलानी भाटापारा शहर के मातादेवालय वार्ड से कांग्रेस पार्षद हैं और सभापति भी हैं। इसी वार्ड में रहने वाली उत्तरा केशरवानी ने सुशील के खिलाफ शिकायत की है। उत्तरा के पति प्रमोद केशरवानी शहर में राशन दुकान चलाते हैं।

उत्तरा ने बताया है कि 28 सितंबर को सुशील ने उनसे कहा था कि आप लोग दुकान में अवैध रूप से बिक्री करते हैं। इस बात की शिकायत खाद्य विभाग को मिली है।

खाद्य विभाग आपके दुकान मे रेड मारेगी। सुशील ने बताया कि अवैध बिक्री के संबंध में वीडियो भी हैं। यह बात सुनकर उत्तरा परेशान हो गई।

उत्तरा ने बताया कि कांग्रेस पार्षद ने उनसे कहा था कि यदि वह 3 लाख रुपए दे दे तो रेड नहीं होगी। हमारी सरकार है, रेड को रुकवा दिया जाएगा। यही बात सुनकर उत्तरा ने कांग्रेसी पार्षद को 50 हजार रुपए दे दिए।

इसके बाद कांग्रेस पार्षद उसे डराने धमकाने लगा कि और पैसे दीजिए। उत्तरा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता बार बार उन्हें और उनके पति को परेशान करता था।

बार-बार और पैसे देने के लिए दबाव बना रहा था। 50 हजार रुपए लेने के बाद भी कुछ दिन पहले उनके दुकान में खाद्य विभाग की रेड हुई। हालांकि खाद्द विभाग को दुकान से कुछ नहीं मिला है।

इधर, लंबे समय से बार बार पैसे की मांग करने और डराने धमकाने को लेकर उत्तरा परेशान थी। इसी के चलते उन्होंने आखिरकार मामले की शिकायत भाटापारा थाने में केस दर्ज कराया है।

जिसके बाद पुलिस ने कांग्रेस पार्षद के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post पुराने विवाद को लेकर युवक की हत्या
Next post खजूर सर्दियों का जानदार सुपरफूड, विंटर में देता है ये 6 गजब के फायदे