बैंक कैशियर ने किया 65 लाख का गबन,हुआ गिरफ्तार

बस्तर पुलिस ने रविवार को ग्रामीण बैंक के कैशियर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि कैशियर ग्राहकों के पैसों को उनके खाते में न डालकर खुद के खाते में डाला करता था। लेकिन ग्राहकों को पैसे डालने की बैंक की उसी पर्ची में सील लगाकर देता था।

जब अकाउंट में पैसे नहीं आए तो ग्राहकों के होश उड़ गए। जिसके बाद पैसे ना जमा होने की जानकारी ग्राहकों ने बैंक मैनेजर को दी।

उन्होंने जांच की तो पता चला अलग-अलग तारीखों में कुल 65 लाख रुपए कैशियर ने अपने खाते में डाल दिए हैं। जिसके बाद मैनेजर ने फौरन नगरनार थाना में मामला दर्ज करवया।

जगदलपुर नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने बताया कि, ग्रामीण बैंक के मैनेजर संकेत सुमन ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि, कैशियर विशलावत आकाश (27) ने 65 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर फरार हो चुका है।

मैनेजर की शिकायत के तुरंत बाद एक टीम गठित की गई। जिन्हें सबसे पहले कैशियर के घर तेलंगाना भेजा गया।

जवानों ने आरोपी को मदुर थाना के कोतापल्ली से उसके घर से पकड़ा और सीधे जगदलपुर लेकर आए। आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूला है।

पुलिस ने आरोपी के पास से उसका पेन कार्ड, ATM, मोबाइल फोन भी जब्त किया है। कैशियर को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post पटवारी के ऊपर से गुजरी मालगाड़ी,नीचे लेटकर बचाई जान
Next post CAF जवान ने की खुदकुशी