बालाजी नगर मैदान का किया जाएगा सौदर्यीकरण

बालाजी नगर मैदान का किया जाएगा सौदर्यीकरण

भिलाई क्षेत्र के जोन 4 इलाके के वार्ड 30 बालाजी नगर क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं।  विधायक देवेंद्र यादव ने करोड़ों के विकास कार्याें से खुर्सीपार व छावनी क्षेत्र की तस्वीर ही बदल दी है।  बालाजी नगर के खाली उपेक्षित पड़े मैदान का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।वार्डवासियों की सुविधाओं को देखते हुए सभी जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे वार्डवासियों में काफी हर्ष का माहौल है।

वार्डवासियों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनते हैं और समस्याओं का समाधान करते हैं।  बालाजी नगर के खाली मैदान के बारे में बताया था कि यहाँ रात में असमाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। शराब पीकर बोतल,डिस्पोजल फेफ देते है। कचरा फैले रहता है। इस लिए मैदान को व्यवस्थित करने और कुछ निर्माण किया जाए।

वार्ड के इस खाली मैदान पर भव्य गार्डन की तरफ सौदर्यीकरण किया जाएगा।  मैदान सौदर्यीकरण निर्माण कर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराया जाएगा।  अधिकारियों ने बताया कि करीब 60 लाख की लागत से यह काम किया जाएगा। इसके लिए सभी जरूरी प्रशासनिक कार्यवाही पूरी कर ली गई है।  जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। यह गार्डन इस क्षेत्र का सबसे अच्छा और सुंदर सर्व सुविधा युक्त होगा।

जहाँ  सुबह शाम वाकिंग करने के लिए पाथवे बनाया जाएगा। साथ ही साथ ही यहां बाहर ग्रास मंगवाकर लगाया जाएगा। चारों ओर रंगबिरंगे फूलों से पूरा गार्डन सजाया जाएगा।

चारों तरफ फूल और हरियाली लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगी। इसके अलावा यहां ट्रीबलर पोल, दो बड़े गेट बनाएं जाएंगे। इसके अलावा यहां बोर आदि कराया जाएगा। ताकि यहाँ लगे पौधों को पानी सप्लाई की जा सकें। इसके साथ ही यहां बाउड्रीवाल, चारों दीवारों में कई प्रेरणादायक कला चित्र आदि उकेरी जाएंगी।

अमिताभ शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के विकास के साथ ही लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रहते हुए मैदान का सौदर्यीकरण किया जाएगा। इस के साथ ही यह एक तरह का आक्सीजन जोन होगा। जहां शांत और सुंदर वातावारण में लोग अपने परिवार के साथ बच्चों के साथ आएंगे। यहाँ सैर करने सुबह-शाम आ सकेंगे। उन्हें दूसरी जगह दूर जाना नहीं पड़ेगा।

लोगों का यहां शुद्ध आक्सीजन मिलेगा। योग व्यायायम करने के लिए बेहतर सुविधा और मौहाल मिलेगा। साथ ही बच्चों के खेलने और मनोरंजन के लिए भी बेहतर स्थान मिलेगा। यह क्षेत्र वासियों के एक बड़ी सौगात साबित होगी।

जनता की मांग जल्द ही पूरी होगी।  बालाजी नगर वासियों ने मैदान सौदर्यीकरण की मांग की थी। जिसके तहत निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इससे क्षेत्र के नागरिकों को काफी लाभ मिलेगा। करीब 60 लाख की लागत से सर्व सुविधा युक्त बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post चटाई क्वार्टर क्षेत्र में होगा 60 पट्टों का वितरण
Next post पहली बार मिले तो गर्मजोशी से बाइडन ने किया मोदी का स्वागत