अमेरिकी सेना का रॉकेट हमला,ISIS आतंकियों को निशाना

काबुल: अमेरिका ने काबुल (Kabul) में संदिग्ध ISIS-K आतंकवादियों को निशाना बनाते हुए एयरस्ट्राइक (Kabul Airstrike) को अंजाम दिया है. इस हमले को पहले आतंकी हमला समझा जा रहा था लेकिन रूसी मीडिया के हवाले से दावा किया जा रहा है कि काबुल के हवाई अड्डे के उत्तर-पश्चिम में आज अमेरिका ने रॉकेट हमला किया. इस एयरस्ट्राइक में दो लोगों की मौत होने की सूचना है.

मिलिट्री स्ट्राइक को लेकर अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि एक सुसाइड कार बॉम्बर को निशाना बानाते हुए रॉकेट से निशाना साधा गया था. ये सुसाइड कार बॉम्बर काबुल एयरपोर्ट पर ब्लास्ट करना चाहता था. इससे पहले तालिबान (Taliban) ने भी यही कहा कि एक बड़े फिदायीन हमले को रोकने के लिए अमेरिका की तरफ से ये कार्रवाई की गई है.

सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता बिल अर्बन ने एयरस्ट्राइक की पुष्टि करते हुए कहा, जिस कार को निशाना बनाया गया उसमें हुए ब्लास्ट से अंदाजा लगाया जा रहा है कि कार में काफी मात्रा में विस्फोटक सामग्री थी. फिलहाल नागरिकों की मौत का आंकलन किया जा रहा है.

बता दें, अफगानिस्तान (Afghanistan) में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन के बीच काबुल एयरपोर्ट (Kabul Airport) के पास रॉकेट से हमला हुआ था. इसे आतंकी हमला माना जा रहा था. इस हमले का एक वीडियो भी सामने आया जिसमें एक घर से धुंआ उठता हुआ देखा गया. इसी हमले को लेकर रूसी मीडिया ने दावा किया कि ये अमेरिका की एयरस्ट्राइक थी. अमेरिकी अधिकारियों और तालिबान ने भी इसे मिलिट्री ऑपरेशन माना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post अवैध संबंध के शक में पत्नी का प्राइवेट पार्ट सुई-धागे से सिल दिया
Next post मोदी सरकार तोहफा देने की तैयारी में,43 करोड़ खाताधारकों को होगा फायदा