45 लाख की लूट में पूर्व विधायक का बेटा समेत 11 गिरफ्तार

चेन्नई के कारोबारी एम आनंदम से 45 लाख की लूट हापुड़ के कांग्रेस के पूर्व विधायक गजराज सिंह के बेटे सतेंद्र उर्फ बॉबी ने साथियों के साथ मिलकर की थी। मंगलवार को आरडीसी में दुर्गा टावर में हुई लूट का खुलासा कर पुलिस ने बॉबी समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इनके पास से 38.30 लाख रुपये, तीन तमंचे, पांच कारतूस और आई-20 कार बरामद हुई है। आरोपियों पर डकैती का मुकदमा दर्ज किया गया है। अभी तीन आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद बाकी रकम बरामद हो पाएगी।

एसएसपी पवन कुमार ने  कारोबारी के साथ हुई घटना में सतेंद्र उर्फ बॉबी निवासी न्यू शिवपुरी हापुड़, विनय तेजा निवासी कृष्णानगर गुंटूर आंध्र प्रदेश, दीपक पलटा निवासी डीएलएफ फेज-1 गुरुग्राम, आशीष भसीन निवासी ईस्ट पटेल नगर दिल्ली, सुरेंद्र पाल निवासी बुराड़ी दिल्ली, आयुष निवासी मसूदपुर बसंतकुंज दिल्ली, विशाल मित्तल निवासी रामप्रस्थ लिकं रोड, मनोज शर्मा निवासी ग्राम सहजी थाना नकुड़ सहारनपुर,

राजीव त्यागी निवासी त्यागी मार्केट कोठी गेट हापुड़ तथा अरविंद त्यागी और उसकी पत्नी रीना त्यागी निवासी त्यागी नगर हापुड़ को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों ने हवाला के एक करोड़ रुपये नंबर एक में करके 1.15 करोड़ रुपये लौटाने का झांसा देकर कारोबारी को गाजियाबाद बुलाया था।

बॉबी हापुड़ से चार बार कांग्रेस के विधायक रह चुके गजराज सिंह का बेटा है। बॉबी हापुड़ से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़ चुका है। उस पर विभिन्न धाराओं के सात मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post ट्रैफिक रूल तोड़ने पर1 लाख 10 हजार रुपये का जुर्माना
Next post नक्सली हमला में ITBP के सहायक कमांडेंट समेत 2 शहीद