शुक्र प्रदोष का व्रत, अपनाएं उपाय दूर होंगे सभी रोग और दोष

हिंदी पंचांग के प्रत्येक माह की त्रयोदशी तिथि के दिन प्रदोष का व्रत रखा जाता है। प्रदोष का व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है। इसलिए सावन मास के प्रदोष व्रत का विशेष महत्व होता है। कल, 20 अगस्त को सावन का आखिरी प्रदोष व्रत पड़ रहा है। प्रदोष व्रत शुक्रवार के दिन पड़ने के कारण इसे शुक्र प्रदोष भी कहते हैं। मान्यता अनुसार शुक्र प्रदोष के दिन भगवान शिव के साथ शुक्र ग्रह का भी पूजन किया जाता है। शुक्र प्रदोष का व्रत रखने तथा इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से विवाह संबंधी समस्याएं और ग्रह दोष समाप्त हो जाते हैं। आइए जानते हैं शुक्र प्रदोष के उपाय..

1-शुक्र प्रदोष के दिन सुबह नहा कर गुलाबी या सफेद रंग के वस्त्र पहन कर पूजन करना चाहिए। ऐसा करने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है तथा पैसे की तंगी दूर होती है।

2- वैवाहिक जीवन में किसी तरह की समस्या आ रही हो तो पति और पत्नि दोनों को मिल कर शुक्र प्रदोष के दिन 11 गुलाबी रंग के फूलों की माला बनानी चाहिए। इस माला को दोनों लोंग मिलकर भगवान शिव को अर्पित करें, वैवाहिक जीवन की सभी समस्याएं दूर होंगी।

3- शुक्र प्रदोष के दिन सांय काल में सफेद चंदन को गंगाजल में मिलाकर शिवलिंग पर लेप करें। ऐसा करने से कुण्डली में व्याप्त शुक्र दोष समाप्त होता है तथा रोगों से मुक्ति मिलती है।

4- जिन लोगों की उम्र अधिक हो रही है और विवाह में बाधाएं आ रही हो उन्हें शुक्र प्रदोष के दिन लाल चंदन की माला से “ॐ गौरीशंकराय नमः” मंत्र का जाप करना चाहिए। भगवान शिव को लाल रंग का फूल अर्पित करें, विवाह में आने वाली बाधांए दूर हो जाएगी।

5- शुक्र प्रदोष के दिन विधि पूर्वक व्रत रख कर, सांय काल में भगवान शिव पार्वती का पूजन करें। इस दिन रुद्रक्ष की माला से “ॐ उमामहेश्वराभ्याम नमः” मंत्र का जाप कर माला को गले में धारण कर लें। ऐसा करने से आपके घर में आने वाले सभी रोग, दोष और संकट समाप्त होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post एनीकट में बह गए पति-पत्नी व बच्ची
Next post सागर होटल में डालर एक्सचेंज करने के नाम पर ठगी