पेट्रोल पंप के कर्मचारी को चाकू मारकर लूट लिया मोबाइल

बिलासपुर( Bilaspur)  कोतवाली क्षेत्र के जवाली पुल के पास पुलिस पेट्रोल पंप के कर्मचारी पर तीन युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आए युवक पर भी आरोपितों ने हमला कर दिया। फिर दोनों का मोबाइल और स्र्पये लटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लुटेरे युवकों की तलाश शुरू कर दी। देर रात पुलिस ने करबला क्षेत्र के कुम्हारपारा में दबिश देकर तीन आरोपित को गिरफ्ता कर लिया है।
मोपका के बंजारीपारा में रहने वाले विक्की साहू पुलिस पेट्रोल पंप में काम करते हैं।   ड्यूटी के बाद वे मोपका अपने घर जा रहे थे। जवाली पुल के पास तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। कर्मी के स्र्कते ही युवकों ने उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर युवकों ने विक्की पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान वहां से गुजर रहे सौरभ डोडवानी ने बीच-बचाव की कोशिश की। इस पर हमलावारों ने सौरभ से भी मारपीट की। साथ ही उनका मोबाइल छीन लिया।

साथ ही युवकों ने पेट्रोल पंप कर्मी की जेब से 500 स्र्पये और मोबाइल लूट लिया। झूमा-झटकी के बीच विक्की किसी तरह भागकर कोतवाली थाने पहुंचा। उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। तब तक लुटेरे युवक सौरभ को छोड़कर भाग निकले थे। विक्की की शिकायत पर पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने लुटेरे युवकों की तलाश शुरू कर दी।

जांच के दौरान पता चला कि करबला क्षेत्र के कुम्हारपारा में रहने वाले लक्की यादव(22 वर्ष), जितेंद्र अहिरवार(23 वर्ष) और विवेक सारथी(18 वर्ष) ने घटना को अंजाम दिया है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपित युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपित युवकों से चाकू और लूट का मोबाइल जब्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post बाढ़ से तबाही24 जिलों के 600 से ज्यादा गांव चपेट में
Next post सोना मिल रहा है सस्ता तो खरीद लो