केंद्रीय विद्यालयों का 100 फीसदी रहा रिजल्ट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा देश के सम्बद्ध स्कूलों में शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के दौरान सेकेंड्री यानि कक्षा 10 छात्र-छात्राओं के लिए सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट 2021 की घोषणा आज।

बोर्ड ने सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2021 चेक करने के लिए लिंक को रिजल्ट पोर्टल, cbseresults.nic.in पर एक्टिव किया।

साथ ही, सीबीएसई बोर्ड द्वारा कक्षा 10 के नतीजों से सम्बन्धित जारी आकड़ों के अनुसार इस वर्ष केंद्रीय विद्यालयों के सभी छात्र-छात्राओं को सफल घोषित किया गया है।

इस प्रकार वर्ष 2021 के सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2021 में केंद्रीय विद्यालयों का 100 फीसदी परिणाम रहा।

दूसरी तरफ, नवोदय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.99 फीसदी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post फौजी को गिरफ्तार करने पर दानापुर से पहुंचे सेना अधिकारी
Next post डिब्बा दूध को मां के दूध जैसा दावा करना जुर्म