महिला कांग्रेस कार्यकर्ता लगाने लगीं फांसी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश में बढ़ते महिला अत्याचार, कोरोना से मृत लोगों के स्वजनों को मुआवजा देने, महंगाई और बेरोजगारी को लेकर प्रदेश महिला कांग्रेस ने  मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया। इस दौरान आवास में प्रवेश को लेकर पुलिसकर्मियों से झूमाझटकी हुई।

कुछ महिलाओं ने फांसी लगाने का प्रयास भी किया। पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव करके उन्हें रोक दिया तो वे सड़क पर लेट गईं। कुछ देर तक विरोध प्रदर्शन के बाद महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकर्ता विभिन्न मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए श्यामला हिल्स पहुंची थीं। सूचना मिलने पर यहां महिला पुलिस पहले से तैनात थी। जैसे ही महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास की ओर आगे बढ़ने लगीं तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। आगे जाने को लेकर उनकी झूमाझटकी भी हुई पर सफलता नहीं मिली।

कुछ कार्यकर्ता गले में गमछा डाले हुए थीं। इसी को लपेटकर कुछ कार्यकर्ता फांसी लगाने का प्रयास करने लगी तो पुलिस ने बीच-बचाव करते हुए उन्हें रोक दिया। विरोध स्वरूप महिलाएं सड़क पर बैठ गईं और विरोध दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

इस दौरान विदिशा महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका किरार, ग्वालियर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रुचि गुप्ता, भोपाल से प्रियंका सिंह राजपूत, प्रदेश महिला कांग्रेस महामंत्री शशि मिश्रा और कल्पना मिश्रा, सचिव फरजाना खान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post चचेरे भाई की हत्या कर,शव जलाने का 40 हजार में हुआ सौदा
Next post आवासीय एवं व्यवसायिक भूखंडों के अंतरण की प्रक्रिया प्रारंभ