चार नक्सली हथियारों के साथ अरेस्ट, पुलिस को बड़ी कामयाबी

झारखंड के सिमडेगा में पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। जिले के बानो थाना क्षेत्र में गिरदा ओपी जंगल से गुरुवार को इन्हें पकड़ा गया। पीएलएफआई संगठन के इन नक्सलियों की गिरफ्तारी पुलिस की अहम सफलता मानी जा रही है।

सिमडेगा के पुलिस अधीक्षक डॉ शम्स तबरेज ने बताया कि पीएलएफआई के एरिया कमांडर जोहन टोप्पो से गिरदा क्षेत्र में सक्रिय रहने और किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बनाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने टीम गठित कर गिरदा के दुर्गम जंगली क्षेत्रों पांगुर, सतबोरा, टाटी, टोनिया, जामुडसोया आदि में छापेमारी की गई। इसी कार्रवाई के दौरान चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया।



गिरफ्तार नक्सलियों में नकुल सिंह, शिवा सिंह, राजकुमार सिंह और रमेश लोहरा शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 9 एमएम का एक सेमी ऑटोमैटीक लोडेड पिस्टल, एक देसी लोडेड रिवॉल्वर और सात जिन्दा कारतूस बरामद किए हैं। नक्सलियों के पास से लेवी वसूलने की रसीद और नक्सली पर्चे भी मिले हैं।

इससे पहले ही झारखंड पुलिस ने गुमला में एक मुठभेड़ के दौरान प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा-माओवादी के एक सदस्य मार गिराया था। इसकी पहचान 15 लाख रुपये के इनामी नक्सली बुद्धेश्वर उरांव के तौर पर हुई।

बुद्धेश्वर उरांव नक्सली संगठन भाकपा-माओवादी का रिजनल कमेटी का सदस्य था। उसके पास से पुलिस ने हथियार और कारतूस भी बरामद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post पीएम मोदी काशी को देंगे 186 करोड़ का ‘रुद्राक्ष
Next post पत्रकार दानिश सिद्दीकी की हत्या