जहरीली शराब पीने से 24 लोगों की मौत, कई की हालत गंभीर

यूपी में कोरोना के कहर के बीच जहरीली शराब का धंधा भी खूब जोर शोर से चल रहा है. आंबेडकर नगर, बदायूं और आजमगढ़ में शराब कारोबारी बेरोकटोक धंधा कर रहे है. जहरीली शराब पीने ने अबतक 24 लोगों की मौत हो चुकी है, औऱ कई लोग जिंदगी औऱ मौत के बीच झूल रहे हैं. वहीं, जहरीली शरीब मामले में पुलिस ने दो लोगों की गिरफ्तार किया है और पूछताछ चल रही है.24 लोगों की गई जानः यूपी में जहरीली शराब से दो दिनों में 24 लोगों की जान चली गई है, और कई लोगों की हालत गंभीर बना हुई है. लेकिन प्रदेश में शराब का काला कारोबार नहीं थम रहा है.

बता दें, बीते दिनों आजमगढ़ के मित्तूपुर बाजार में शराब पीने के बाद दो दर्जन से ज्यादा लोगों की तबीयत खराब हो गई. जिसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और मंगलवार तक 18 लोगों की मौत हो गई.जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की जान चली गई. अंबेडकरनगर जिले के जैतपुर, कटका और मालीपुर में कई लोगों ने जहरीली शराब का सेवन किया हरीली शराब से हुई मौत मामले में फिलहाल पुलिस कुछ भी कहने से इनकार कर रही है. चैतपुर पुलिस का कहना है कि मौत की जांच चल रही है, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि मौत कैसे हुई है. वहीं, आजमगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों ने फिलहाल जहरीली शराब पीने से मौत से इनकार किया है. वहीं लोगों का कहना कि मृतकों ने ठेके से लाई शराब पिया था जिसके बाद इनकी हालत बिगड़ गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post छत्‍तीसगढ़ में आया,ब्लैक फंगस का संक्रमण
Next post अक्षय तृतीया पर करें इन चीजों का दान,होगा लाभ