शादी के बाद वर्जनिटी टेस्ट में फेल, पति ने घर से निकाला

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में वर्जिनिटी टेस्ट में फेल होने पर दो बहनों को ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। उनके पति ने भी उन्हें जाट पंचायत के जरिए तलाक दे दिया। इसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर उछला तो जाट पंचायत और आरोपी पतियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों बहनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।  पुलिस ने पीड़ित महिलाओं के पति, उनकी सास और जाट पंचायत के सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जाट पंचायत के इन्हीं सदस्यों ने दोनों बहनों को तलाक देने का आदेश सुनाया था।

वर्जिनिटी टेस्ट करवाने वाली दोनों बहनें कंजरभाट समुदाय से हैं। इनकी शादी 27 नवंबर, 2020 को कोल्हापुर में रहने वाले दो लड़कों से हुई थी। यहां वर्जिनिटी टेस्ट करना उनके समुदाय की परंपरा है। शादी के बाद ससुराल में दोनों बहनों का अलग-अलग बेडरूम में वर्जिनिटी टेस्ट किया गया, जिसमें दोनों फेल हो गई।इस मामले मे पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और महाराष्ट्र सामाजिक बहिष्कार एक्ट के तहत आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कोविड टीका की जगह कुत्ते का इंजेक्शन (एंटी रैबीज) लगा
Next post युवाओं को भी हो रहा गंभीर संक्रमण – कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे