एसकेएस इस्पात प्रबंधक के साथ करोड़ो की ठगी

रायपुर  एसकेएस इस्पात प्रबंधक के साथ करोड़ो की ठगी करने का मामला सामने आया है। ठग ने युवक से करीब 1 करोड़ 25 लाख की ठगी की है। पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ 420 का केस दर्ज कर मामले की कार्रवाई में जुट गई है।

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मूताबिक, एसकेएस इस्पात एन्ड पावर लि. कंपनी के प्रबंधक दीपक गुप्ता ने इसकी शिकायत दर्ज कराई थी कि 27 मई 2021 से राजेंद्र गेयर ई 13 लघुकुंज इंडस्ट्रीज एरिया गाजियाबाद के मालिक राजेन्द्र सिंह ने विभिन्न उपकार भेजने के नाम पर एसकेएस इस्पात के प्रबंधक से 1 करोड़ 25 लाख रुपये लिए थे।

पर काफी महीने बीत जाने के बाद भी राजेन्द्र सिंह ने ना तो माल भेजा और ना ही लिए गए रूपए लौटाए। करोड़ो रूपये देने के बाद भी जब उपकरणों की डिलेवरी नहीं की गई तो, खुद को ठगा हुआ महसूस कर एसकेएस इस्पात के प्रबंधक ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post CM-1715 नए उद्योग लगे, बायो एथेनॉल बनाने वाली 18 कंपनियां
Next post सीएम चन्नी – कांग्रेस सरकार बनी तो हर साल देंगे 8 मुफ्त गैस सिलेंडर, महिलाओं को हर महीने 1100 रुपये