5% DA बढ़ाने की घोषणा,CM भूपेश ने किया ऐलान

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 5% (DA) वृद्धि की घोषणा की है, हालांकि कर्मचारी संगठन महंगाई भत्ते को 16 प्रतिशत बढ़ाकर 28 प्रतिशत भत्ते की मांग कर रहे हैं।

अब तक राज्य के कर्मचारियों को 12% महंगाई भत्ता मिल रहा था। अब 5 प्रतिशत बढोतरी के बाद कुल महंगाई भत्ता 17% हो जाएगा।

सरकार का दावा है कि इस फैसले से प्रदेश के 4 लाख से अधिक कर्मचारियों और एक लाख 25 हजार पेंशनरों को फायदा होगा। महंगाई भत्ते में इस वृद्धि से सरकार को 1 हजार 20 करोड़ का अतिरिक्त खर्च बढ़ेगा।

शनिवार रात छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री निवास पहुंचा था। बातचीत के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महंगाई भत्ते को बढ़ाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने चर्चा के दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के बकाया एरियर्स की मांग का परीक्षण कराकर शीघ्र निर्णय लेने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा, अधिकारियों-कर्मचारियों की बाकी मांगों का परीक्षण कराने के लिए प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी गठित की जाएगी। बातचीत के समय मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कृष्णा नागर बैडमिंटन में जीता गोल्ड मेडल
Next post थाने में घुसकर पादरी की पिटाई,धर्मांतरण को लेकर