बहुमंजिला इमारत में आग से सात की मौत, 39 घायल

मुंबई : महाराष्ट्र के गोरोगांव में एक सोसाइटी की इमारत में शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत की खबर है। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि आग जय भवानी भवन में तड़के तीन बजे लगी। सात मंजिला यह इमारत गोरेगांव पश्चिम के आजाद नगर इलाके में स्थित है।

जानकारी के मुताबिक, इस आग में 46 लोग लोग बुरी तरह घायल हुए, जिनमें सात की जान चली गई। वहीं 39 लोगों का कूप और एचबीटी अस्पताल में इलाज जारी है। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि दो बच्चों और दो महिलाओं सहित छह लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का दोनों अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है।

बताया गया है कि दमकल विभाग को आग पर काबू पाने में करीब चार घंटे लगे। आग बुझाने के अभियान में दमकल की आठ गाड़ियों और अन्य साजो सामान का इस्तेमाल किया गया। आग लगने की जानकारी पाकर पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग ग्राउंड फ्लोर की दुकानों, स्क्रैप सामग्री, पार्क किए गए वाहनों में लगी थी, जिसके कारण लोग विभिन्न मंजिलों में फंसे हुए थे। आग भूतल की दुकानों, स्क्रैप सामग्री, पार्क किए गए वाहनों, वाहनों तक ही सीमित थी, जिसके कारण लोग विभिन्न मंजिलों में फंसे हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post महादेव ऑनलाइन सट्टा, मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर मशहूर हस्ती, क्रिकेट खिलाडी, फिल्म हस्तियां ईडी के निशाने पर
Next post मृत सोच कर जिस बेटी का घरवालों ने कर दिया था अंतिम संस्कार, वो भिलाई में मिली