जहां मिलेंगे बाबू-सोना तोड़ देंगे कोना-कोना, पटना में वेलेंटाइन मनाने वाले जरूर पढ़ लें यह खबर!

पटना. बिहार की राजधानी पटना की सड़कों पर एक ऐसा पोस्टर लगा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो जा रहा है और पोस्टर पर लिखी लाइनों को पढ़ रहा है. दरअसल इन दिनों वेलेंटाइन वीक चल रहा है. 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मनाया जाएगा. वेलेंटाइन वीक के दौरान लोग अपने-अपने प्यार का इजहार करते हैं. वहीं इस दौरान प्रेमी जोड़े एक दूसरे से मिलते हैं और खास पल बिताते हैं. लेकिन, इस बीच हिंदू शिवभवानी सेना संगठन के सदस्यों ने पटना की सड़कों पर पोस्टर लगाया है. इस पोस्टर में संगठन के लोगों ने वेलेंटाइन मनाने वालों को बड़ा मैसेज दिया है.

दरअसल इस पोस्टर में लिखा है- जहां मिलेंगे बाबू-सोना तोड़ देंगे कोना-कोना. हिन्दू भवानी सेना ने पटना भर में पोस्टर लगाकर विरोध जताते हुए धमकी भरे अंदाज में लाठी चलाने की बात कही है. पोस्टर में शहीदों को सम्मान देने बात कही गयी है. पटना भर में लगाए गए पोस्टर में बताया है कि वेलेंटाइन डे के मौके पर मोहब्बत के नाम पर चॉकलेट से शुरू होकर 14 फरवरी आते ही नोचने तक जो गंदा खेल होता है, वह हमारी संस्कृति के खिलाफ है.

लाठी-डंडे से सिखाएंगे सबक

संगठन के सदस्यों का कहना है कि पटना में यदि ऐसी अश्लीलता, नंगापन, धर्मांतरण और लव जिहाद करोगे तो लाठी-डंडा डंडा बजाकर सबक सिखाने का काम किया जायेगा. हिंदू शिवभवानी सेना के कार्यकर्ता टोली बनाकर ऐसे लोगों पर नजर रखेंगे. संगठन के सदस्यों का कहना है कि वेलेंटाइन डे के दिन ही पुलवामा हमला हुआ था. इसलिए इस दिन पुलवामा के वीर सैनिकों को सम्मान दें.

आरजेडी ने जताया सख्त विरोध

वहीं इस पोस्टर के खिलाफ आरजेडी के लोगों ने अपना विरोध जताया है. आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि बीजेपी और इससे जुड़े संगठन सिर्फ नफरत की भाषा बोलते हैं और नफरत से प्यार को खत्म करने की साजिश कर रहे हैं. बीजेपी के साथ समर्थित तमाम संगठन समाज में विवाद और नफरत फैलाना चाहते हैं. ऐसे लोग सिर्फ तोड़ना जानते हैं जोड़ना नहीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post पत्नी के लिए प्रचार पड़ा महंगा : ग्रामीण सेवा सहकारी समिति का व्यवस्थापक बर्खास्त
Next post मैसूर में पुलिस स्टेशन पर भीड़ ने बोला हमला, सात पुलिसकर्मी घायल; इस वजह से हुआ विवाद