नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के प्रधानमंत्री आवास योजना की लाटरी 17 जून को

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के नागरिकों की सुविधा को देखते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना की खुली लाटरी पद्वति का आयोजन 17 जून को रखा गया है। जिसमें मोर मकान-मोर चिन्हारी एवं मोर मकान-मोर आस घटक से निर्मित मकानों का आबंटन होना है। जो हितग्राही पूर्व से आवेदन कर चुके है और मकान का 10 प्रतिशत अंशदान की राशि जमा किए है। उन्हे निगम मुख्य कार्यालय सभागार में समय दोपहर 3ः30 बजे से लाटरी निकालकर मकान आबंटन किया जाएगा। पात्र हितग्राहियो को जिस स्थल का मकान निर्माण पूर्ण हो गया है, उन जगहो का मकान आबंटन किया जाएगा। हितग्राही निर्धारित समय पर उपस्थित होकर लाटरी में भाग ले सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post इजराइल के ‘ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’ के बाद ईरान ने बंद की एयर स्पेस, आर्मी बोली- खून का बदला खून
Next post पीएम आवास के 127 हितग्राही 16 से 23 जून तक दावा आपत्ति कर सकते है