पुरानी रंजिश के चलते ईंट पत्थर से मारकर की एक व्यक्ति की हत्या, चंद घंटो के अंदर आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुर्ग। थाना दुर्ग में अपराध क्रमांक 506/2024 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के मामले में दिनांक 08.10.2024 को थाना दुर्ग पुलिस को सूचना मिली कि अरूण गुप्ता के घर के पास दरोगा गली मठपारा चंडी मंदिर दुर्ग में दादू देशमाने राजीव नगर दुर्ग को अनिल साहू, किशन यादव एवं विशाल देवांगन उर्फ गोलू द्वारा पुरानी रंजिश के कारण मृतक दादू देशमाने को ईंट पत्थर से मारकर हत्या कर दिया कि सूचना पर थाना दुर्ग मं मर्ग क्रमांक 63/2024 धारा 174 जाफौ. कायम वअपराध क्रमांक 506/2024 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना मंे लिया गया। तत्काल थाना प्रभारी दुर्ग उप निरीक्षक अमित अंदानी हमराह स्टाफ के घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया। सूचना पर तत्काल अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिषेक झा, तथा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री चिराग जैन (भापुसे) घटना स्थल पहुंचे, घटना स्थल का निरीक्षण किया गया, घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन/निर्देशन मे एवं अति.पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिषेक झा, तथा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग चिराग जैन (भापुसे) निर्देशन में थाना प्रभारी दुर्ग उप निरीक्षक अमित अंदानी के नेतृत्व मंे टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी हेतु टीम को रवाना किया गया। प्रकरण मे आरोपीगण को पुलिस अभिरक्षा में लेकर गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी दुर्ग के नेतृत्व में थाना स्टाफ के द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुये चंद घंटों के अंदर आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक अमित अंदानी, दीन दयाल वर्मा, प्र.आर. योगेश चद्राकर, सतीश साहू, आरक्षक उत्कर्ष सिंह, प्रशांत पाटनकर, नवीन यादव, केशव कुमार, अलाउद्दीन शेख, किशोर भगत, डोमन साहू का सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post माहेश्वरी सभा महिला मंडल ,युवा मंडल के सयुक्त तत्वधान में सेक्टर 6 स्थित भवन में गरबा का आयोजन
Next post विकासखण्ड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन 16 अक्टूबर को