नाबालिक लड़की से अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी बनारस से गिरफ्तार

भिलाई नगर ।आपरेशन मुस्कान अभियान के तहत सुपेला पुलिस ने अब तक कुल 24 अपहृत बालक/बालिकाओं को दस्तयाब किया है। नाबालिक लड़की से अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी बनारस (उ0प्र0) से गिरफ्तार किया गया है। लगातार 48 घण्टे तक सफर करने बाद आरोपी पकड़ाया। नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर विश्व दीपक त्रिपाठी ने बताया कि नाबालिग बालक/बालिकाओं के दस्तयाबी हेतु आपरेशन मुस्कान अभियान के दौरान ज्ञात हुआ की अपहृता को अपहरण कर आरोपी बनारस (उ0प्र0) ले गया है। खबर पुख्ता होने पर सुपेला पुलिस तत्काल टीम गठित कर टीम बनारस (उ0प्र0) रवाना किया। सुपेला पुलिस लगातार 48 घण्टे सफर कर पीड़िता को बनारस (उ0प्र0) से सकुशल बरामद करते हुए आरोपी को भी घेराबंदी कर बनारस (उ0प्र0) से पकड़ा गया।

पीड़िता से विधिवत पूछताछ करने पर बतायी कि आरोपी शिवम चौहान उर्फ बिट्ठू द्वारा शादी का प्रलोभन देकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया है। प्रकरण में भादवि एवं पाक्सो एक्ट की धाराओ का इजाफा किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया। आरोपी आदतन अपराधी है पूर्व में भी इसके विरूद्ध कई मामले दर्ज है। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा, सउनि नीलकुसुम भदौरिया, खुशबू वर्मा, प्र.आर. संतोष राज, आर. विकास तिवारी, विवेक सिंह एवं म.आर. दीप्ति चन्द्राकर का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post भुवनेश्वर-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस के एक कोच में लगी भीषण आग
Next post प्यार में पागल भतीजे ने चाची का काटा गला, घायल महिला अस्पताल में भर्ती