CM भूपेश बघेल ने राज्यपाल को सौंपा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा,

रायपुर :  राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को अपना इस्तीफा सौंप दिया है.

मीडिया से चर्चा के दौरान भूपेश बघेल ने कहा मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है. 5 साल पहले जनादेश हमें मिला था और बहुत ईमानदारी से हमने सेवा की. अभी जो जनादेश मिला है, उसका हम सम्मान करते हैं. हम लोग क्योंकि अब विपक्ष में हैं तो सकारात्मक विपक्ष की भूमिका हम निभाएंगे.

भूपेश ने कहा अब समीक्षा करने से पता चलेगा, लेकिन जो जनादेश मिला है उसका हम सम्मान करते हैं. जिस छत्तीसगढ़ियावाद को लेकर आप लोग आगे बढ़े थे और सारी चीजों पर लेकिन उस पर भी सफलता नहीं मिल पाई है. अभी जनादेश भाजपा को मिला है और मैं उनको बधाई देता हूं.

https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1731357517949874334?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1731357517949874334%7Ctwgr%5Eab8aa1a4b87700a24b2c6b300adea51dca4168d4%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.inhnews.in%2Fnews%2Fbhupesh-baghels-resignation-bhupesh-baghel-submitted-his-resignation-from-the-post-of-chief-minister-to-the-governor-congratulated-bjp-on-the-victory

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सिंहदेव बाबा के सबसे बड़ी हार, उनके समर्थक प्रत्याशी भी सभी सीट हारे
Next post इंदिरा गांधी के सिक्योरिटी चीफ रहे Lalduhoma अब बनेंगे मिजोरम के CM!