छत्तीसगढ़ में भाजपा की भारी जीत 35 सीटो में सिमट गई कांग्रेस

रायपुर. भाजपा ने छत्तीसगढ़ में 54 सीटों पर शानदार जीत हासिल कर सत्ता में पुनर्वापसी की है, वहीं कांग्रेस ने पूर्वानुमानों के विपरीत सत्ता गंवा दी और 35 सीटों पर सिमट गई है. वहीं 1 सीट अन्य के खाते में गई है. चुनाव परिणामों को देखते हुए कहा जा सकता है कि प्रदेश में भाजपा की लहर थी, लेकिन राजनीतिक विशेषज्ञ इसे पकड़ पाने में नाकाम रहे. भाजपा और कांग्रेस के बीच वोट प्रतिशत में करीब चार प्रतिशत का अंतर है.कहा जा सकता है कि भाजपा के लिए छत्तीसगढ़ की जनता के मन में एक सकारात्मक भाव था जिसे चुनावी विशेषज्ञ भी समझ नहीं पाए. हालांकि, जब ईवीएम में मतों की गिनती होने लगी तो नतीजे पूर्वानुमानों के बिल्कुल ही उलट आने लगे. जहां भूपेश बघेल अपनी सीट जीत गए जबकि टीएस सिंह देव अपनी सीट हार गए |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post बेटी की शादी में पिता ने पानी की तरह बहाया पैसा, 500 करोड़ खर्च
Next post भाजपा प्रत्याशी रिकेश सेन को वैशाली नगर विधानसभा से जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं