भूपेश सरकार ने सभी वर्ग के लिए किया काम – निर्मल कोसरे

भिलाई-3 / अहिवारा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल कोसरे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सभी वर्ग को विकास कार्यों का लाभ मिला है। इसके चलते जनता फिर से कांग्रेस का सरकार बनाने का मन बना चुकी है। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेस के पक्ष में बेहतर माहौल है। जन आशीर्वाद यात्रा के तहत गांव – गांव में जाने से इसका साफ अहसास हो रहा है।

कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल कोसरे ने मंगलवार को भिलाई-चरोदा नगर निगम क्षेत्र के इंदिरा नगर हथखोज वार्ड से अपने जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने सिलसिलेवार तरीके से हथखोज बस्ती, अकलोरडीह, जरवाय, उमदा, पथर्रा, दादर, चरोदा भाठा और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी वार्ड का दौरा कर मतदाताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से संवाद करते हुए कहा कि कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने “जो कहा, सो किया” वादे से ज्यादा किया। पूरे प्रदेश में सभी वर्ग के लिए कार्य किया। विकास कार्यों से अहिवारा विधानसभा भी अछूता नहीं रहा है। श्री कोसरे ने कहा कि उसी तरह 2023 में पुनः कांग्रेस की सरकार, भरोसे की सरकार बनेगी। सरकार बनते ही किसानों का कर्जा माफ होगा।

स्व सहायता समूह की बहनों का कर्ज माफ होगा। 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी। नर्सरी से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक सभी तरह की शिक्षा मुफ्त में मिलेगी।जिसमें इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज भी शामिल है। सरकारी स्कूलों में फीस नहीं लगेगी। माताओं-बहनों बड़ी राहत देने का वादा करते हुए प्रति गैस सिलेंडर पर 500 रुपए की छूट देने की घोषणा कांग्रेस द्वारा की गई है। उन्होंने कहा कांग्रेस की घोषणा पत्र पर सभी का भरोसा नजर आ रहा है। लेकिन भाजपा ने जो घोषणा पत्र जारी किया है उस पर कोई भी यकीन नहीं कर रहा है। इसलिए अहिवारा विधानसभा में फिर से कांग्रेस का परचम लहराना तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post वैशाली नगर विधान सभा कांग्रेस के प्रत्याशी श्री मुकेश चंद्राकर जी का आज का दिन का दौरा वार्ड नंबर 14 के सड़क नंबर 9 से शुरू होकर सड़क 25 पर समाप्त हुआ और उसके बाद वार्ड नंबर 21 के दुर्गा मनोकामना मंदिर से शुरू किया वहां से श्रीराम हाइट्स से होते ह्यू दिलीप परिसर से कैलाश धाम मंदिर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से एकता चौक, बंगाली मोहल्ले से होते हुए मानस राम मंदिर पर समापत हुआ। इस दौरन प्रत्याशी जी अनेक मुद्दे पर चर्चा की और लोगो को बहुत याजनो के बारे में मेरा स्वागत कार्य और लोगो से अपने समर्थन केलिये अपील भी कीये.इस दौरन प्रत्यशी जी के साथ नेहा साहू, राकेश शर्मा, नीरज चौधरी, राजेंद्र सिंह एवम सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित रहे
Next post छत्तीसगढ़ पहले चरण की 20 सीटों पर चुनाव खत्म, पांच बजे तक 70.87 फीसदी हुई वोटिंग