महादेव सट्टा एप में किया जाता था व्यापारियों के खाते का इस्तेमाल, 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार

रायपुर: cctv कैमरे की एजेंसी और आनलाइन मार्केटिंग के नाम पर युवाओं और व्यापारियों को झांसे में लेकर उनके खाते को महादेव सट्टा एप के लिए इस्तेमाल कर करोड़ों का लेन देन करने वाले 6 आरोपियों रायपुर पुलिस ने भिलाई से गिरफ्तार किया है।पुलिस ने भिलाई कोहका निवासी देवेश सिंह चौहान समेत भिलाई के ही शैलेन्द्र सिंग उर्फ सन्नी ,सियोन पाल, रामकृपाल साहू, हरीश वर्मा और मरवाही के कौशल प्रसाद लहरे को हिरासत में लिया है। इस गोरखधंधे में देवेश सिंह चौहान नाम का आरोपी गैंग का मास्टर माइंड है।

देवेश सिंह चौहान ने रायपुर नगर निगम के पार्षद दीपक जयसवाल के भाई को झांसे में लेकर 24 घंटे के भीतर उसके खाते से 2 करोड़ रुपए का लेन देन कर दिया था। जिसके बाद पार्षद ने अगस्त माह में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। देश में देवेश सिंह चौहान और उसकी गैंग द्वारा झांसे में लेने का मामला सामने आया, जिसके बाद आजाद चौक थाना में दर्ज शिकायत पर सायबर सेल ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की और गैंग का भंडाफोड़ किया । आरोपियों के सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए बनाए गए कानून छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 एवं 8 भी जोड़ी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post विधानसभा निर्वाचन-2023 दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी ललित चन्द्राकर को कारण बताओं नोटिस
Next post केरल बम धमाके पर एक्शन मोड में गृह मंत्री अमित शाह; NIA और NSG को जांच के आदेश