भिलाई में बागेश्वर सरकार की कथा के लिए तैयारी हुआ शुरू,

भिलाई। बागेश्वर सरकार धाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री भिलाई आ रहे हैं। तारीख तय हो गई है। 22 सितंबर से 24 सितंबर तक भव्य दिव्य दरबार लगेगा और हनुमंत कथा का आयोजन होगा। स्थान भी तय हो गया है। भिलाई के जयंती स्टेडियम को कथास्थल के लिए चयन किया गया है। आयोजन समिति बोल बम सेवा एवं कल्याण के अध्यक्ष व नगर निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने बताया कि, आयोजन की तैयारी शुरू हो गई है।

22 सितंबर से 24 सितंबर तक तीन दिनों तक भव्य दिव्य दरबार लगेगा। आयोजन को लेकर तैयारी हमारी शुरू हो गई है। पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन से भी बैठकें शुरू हो गई हैं। शहरवासी इस भव्य कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। शहरवासियों से अपील करता हूं कि वे इसे अपना कार्यक्रम समझकर आयोजन में आगे आएं।

उन्होंने बताया कि विशाल पंडाल से लेकर सारी व्यवस्था होगी। सिविक सेंटर जयंती स्टेडियम सभी मामलों में उपर्युक्त है। इसलिए इस आयोजन को इसी स्थान पर किया जा रहा है। हिंदू सम्राट बागेश्वर सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी का आशीर्वाद पूरे भिलाईवासियों को मिलेगा। प्रदेशभर से लोग आएंगे। दया सिंह ने बताया कि लगातार बाबा के भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post “हमर बेटी हमर मान, पढ़ाई ही पहली प्राथमिकता”, बालिकाओ को अपनी सुरक्षा के संबंध में बताये गए टिप्स एवं बच्चों संबंधी कानून
Next post पेट्रोल डलवाने के बाद सेल्फ बटन दबाते ही स्कूटी में लगी आग