शिवनाथ नदी पार कर रहा युवक बाइक के साथ बहा, पत्नी संग लौट रहा था घर…

दुर्ग। पत्नी के साथ घर लौट रहा युवक नदी में बह गया। गोताखोर की टीम ने युवक के बाइक को पानी से निकाल लिया है। लेकिन बाइक सवार का अबतक के पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस नदी में डूबे युवक की तलाश कर रही है। युवक का नाम नगपुरा निवासी विजय मिश्रा है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार की दोपहर विजय मिश्रा अपने परिवार के साथ जिला अस्पताल इलाज के लिए आया हुआ था। उपचार के बाद युवक अपने परिवार के साथ बाइक में सवार होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान कोटनी नगपुरा नदी में पानी भर जाने के कारण पत्नी को बाइक से उतार कर नदी पार कर रहा था। तभी बाइक फिसलने से बाइक के साथ युवक भी नदी में बह गया। पति को पानी में बहता देख पैदल चल रही पत्नी ने आसपास के लोगों को आवाज दी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद नगपुरा चौकी पुलिस और गोताखोर की टीम मौके पर पहुंचे। सोमवार को रात में काफी खोजबीन के बाद भी युवक का पता नहीं चल पाया था। बाइक को पानी से बाहर निकाल लिया गया है। वहीं आज सुबह से ही युवक की तलाश गोताखोर की टीम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मर गई ममता: कुएं में महिला ने तीन बच्चों को फेंका…दो बच्चों की मौत
Next post बकरे की आंख ने ले ली इंसान की जान