ताज़ा खबर
Home / दुर्ग भिलाई / मृतको के परिजन को मिली 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

मृतको के परिजन को मिली 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

दुर्ग| कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने दुर्घटना में मृतको के परिजन को 16 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम परसाही (फेकारी) तहसील पाटन जिला दुर्ग निवासी  भारती साहू की विगत 9 नवंबर 2021 को गैस चूल्हे की आग से जलने के कारण मृत्यु हो गई थी।

इसी प्रकार ग्राम सेलुद तहसील पाटन जिला दुर्ग निवासी ममता बंजारे की विगत 27 जुलाई 2022 को जहरीले सांप के काटने से मृत्यु हो गई थी, ग्राम निकुम तहसील व जिला दुर्ग निवासी  तुलसी बाई देशलहरे की विगत 16 अप्रैल 2022 को तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई थी और सेक्टर 10 भिलाई तहसील व जिला दुर्ग निवासी गीतांश कुमार हिरवानी की विगत 18 नवंबर 2022 को पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी।

कलेक्टर द्वारा मृतिका स्व. भारती साहू के पति देवेन्द्र कुमार को 4 लाख रूपये, मृतिका स्व. ममता बंजारे के पति पिताम्बर बंजारे को 4 लाख रूपए, मृतिका स्व. तुलसी बाई देशलहरे के पति रामरतन देशलहरे को 4 लाख रूपय एवं मृतक स्व. गीतांश कुमार हिरवानीके पिता दीपक कुमार हिरवानी को 4 लाख रूपय की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

About jagatadmin

Check Also

मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण योजना अंतर्गत ज्ञानदीप एवं शिक्षा दूत हेतु कुल 15 शिक्षक-शिक्षिकाओं को किया गया अलंकृत

दुर्ग, 12 सितम्बर 2025/ शिक्षकीय ज्ञान प्रदान करने से बड़ा पुण्य कार्य कोई दूसरा नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *