शराब पीकर स्कूल आए शिक्षक निलंबित

दुर्ग :    गणतंत्र दिवस के मौके पर शराब पीकर स्कूल पहुंचने वाले फुंडा शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक  शैलेश कुमार ठाकुर को निलंबित कर दिया गया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में शिकायत की थी।

ग्रामीणों की शिकायत के बाद विकास खंड शिक्षा अधिकारी धमधा को जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के निर्देश दिए। जांच रिपोर्ट के पश्चात प्रतिवेदन आने के उपरांत प्रधान पाठक को निलंबित करने की कार्रवाई की गई।

मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम जूनवानी स्थित स्कूल में संकुल प्रभारी टीचर रामसागर कश्यप शराब के नशे में गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने पहुंचे। जब संकुल प्रभारी स्कूल पहुंचा, तब बाकी के टीचर नहीं पहुंचे थे। लड़खड़ाते संकुल प्रभारी को देखकर सरपंच सहित ग्रामीण भड़क गए। दरअसल, संकुल प्रभारी नशे में खड़े होने की स्थिति में भी नहीं थे।

यहां गणतंत्र दिवस समारोह मनाने के बाद पंचायत में ग्राम सभा की बैठक हुई, जिसमें नशेबाज शिक्षक के खिलाफ जिला शिक्षा अधिकारी को शिकायत करने का प्रस्ताव पारित किया गया। वहीं, रोज स्कूल में देरी से आने वाले शिक्षकों से भी घोषणापत्र भराया गया।

पंचायत के रजिस्टर में लिखे घोषणा पत्र में सभी शिक्षकों ने रोज समय पर स्कूल आने का संकल्प पत्र भरा है। साथ ही स्कूली कार्य में लापरवाही करने पर पंचायत की ओर से उनके खिलाफ प्रस्ताव पारित कर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की भी बात कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post डीजे रैली में दो गुटों युवकों में जमकर मारपीट
Next post बेरोजगारों भत्ता पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने कांग्रेस को घेरा