पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की लगेगी प्रतिमा,जल्द होगा लोकार्पण

भिलाई:  महापौर अध्यक्षता में  नगर निगम भिलाई में एमआईसी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न प्रस्ताव पर चर्चा की गई। जिसमें से एक प्रमुख प्रस्ताव पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल जी की प्रतिमा लगाने के सम्बंध में था। जिस पर सभी एमआईसी सदस्यों ने अपनी स्वीकृति दे दी है। अब विधिवत अटल जी प्रतिमा लगाई जाएगी।

पार्षद मन्नान गफ्फार खान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री माननीय अटल बिहारी बाजपेयी जी हमारे देश के प्रधानमंत्री रहे हैं और उनका पूरा देश सम्मान करता हैं। सभी उनका आदर सम्मान करते हैं। वे हम सब के सम्मानित है,उनकी प्रतिमा लगाने के संबंध में आज के एमआईसी की बैठक में हमने प्रस्ताव रखा। जिसे सर्वसम्मति से सभी सदस्यों ने स्वीकृति दे दी है अब विधिवत अटल जी की प्रतिमा लगाई जाएगी।।

ससम्मान लगवाएंगे अटल जी की प्रतिमा

हम पूर्व प्रधानमंत्री माननीय अटल जी का दिल से सम्मान करते है। कल की घटना बेहद दुःखद थी। हमने आप विधिवत एमआईसी में प्रस्ताव पास करके कलेक्टर पत्र लिखा है ताकि जल्द ही विधिवत अटल जी की प्रतिमा लगाई जाएगी और गार्डन का लोकार्पण भी किया जाएगा।

महापौर भिलाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post 80 करोड़ रुपये के शेयर हड़पे, न्यायालय के आदेश पर होगी एफआइआर
Next post आरक्षण संशोधन विधेयक पर कांग्रेस 3 जनवरी को निकालेगी महारैली, सीएम बघेल