ब्रह्माकुमारीज़ अनोखा वृक्षारोपण अभियान

ब्रह्माकुमारीज़ अनोखा वृक्षारोपण अभियान

भिलाई प्रजापिता ब्रह्माकुमारी  ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा एक अनोखा वृक्षारोपण अभियान कल्पतरुह, जिसमें केवल वृक्षारोपण ही नहीं अपितु मानव के अंदर सुसंस्कारों एवं मूल्यों को भी समावेश करने का लक्ष्य सम्मिलित है।

सेवा केंद्रों की निदेशिका ब्रह्माकुमारी आशा दीदी ने इस कल्पतरुह अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि इस अभियान में एक व्यक्ति एक पौधा लक्ष्य के अंतर्गत 5 जून को 50 वें विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में अभियान का उद्घाटन किया जाएगा।

ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा पूरे भारतवर्ष  में 40 लाख से भी अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह अभियान 25 अगस्त 2022 को  संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की पुण्यतिथि तक 75 दिनों तक चलेगा। जिसमें हमें उस पौधें को 75 दिनों तक पालना करनी होगी।

इस कल्पतरूह अभियान को टेक्नोलॉजी से जोड़ते हुए कल्पतरूह मोबाइल ऐप बनाया गया है। जिसमें आपको अपने द्वारा लगाए पौधे का पंजीकरण करना होगा,इस एप के जरिये हम अपने द्वारा लगाए पौधे की वृद्धि का मूल्यांकन कर सकेंगे। प्रतिदिन इस एप द्वारा मूल्य आधारित सौगात भी प्राप्त कर सकते है।

इस अभियान में लगाये पौधों से वसुंधरा,पर्यावरण ही हरा भरा नही होगा , अपितु हर जीव को जीने की ऊर्जा प्रदान होगी । ब्रह्माकुमारी आशा दीदी ने सभी भिलाई वासियों  का इस अभियान में  आह्वान करतें हुए कहा की एक व्यक्ति एक पौधा लक्ष्य  के साथ मानविय मूल्यों का भी रोपण करे|

अधिक जानकारी के लिए आप नजदीकी ब्रह्माकुमारिज सेवाकेंद्र पर सम्पर्क कर सकते है| इस कल्पतरुह अभियान में स्वयं शामिल हो ओरों को भी प्रेरित करे |

ईश्वरीय आवाहन

 ब्रह्माकुमारीज के द्वारा आयोजित 75 दिवस चलने वाले ‘कल्पतरूह प्रोजेक्ट’ में एक पौधा अवश्य लगाएं।संस्कारों का सिंचन करे।भारत को स्वर्णिम बनाने में अपना योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post ASI के रिश्वत की मांग,ट्रांसफर होने के बाद लाइन अटैच
Next post पूर्व मंत्री पांडेय ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां