स्टील प्लांट SMS-2 के कनवर्ट -3 में ब्लास्ट; पिघला लोहा गिरने से तीन कर्मचारी झुलसे

स्टील प्लांट SMS-2 के कनवर्ट -3 में ब्लास्ट; पिघला लोहा गिरने से तीन कर्मचारी झुलसे

भिलाई स्टील प्लांट के अंदर हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। दो दिन पहले ब्लास्ट फर्नेस 7 में हुए हादसे के बाद शुक्रवार सुबह फिर से SMS-2 के कनवर्ट 3 में ब्लास्ट हो गया। इससे पिघले हुए लोहे के छीटे वहां काम कर रहे कर्मचारियों के ऊपर गिरे और वह झुलस गए। झुलसने वालों में एक बीएसपी कर्मी और दो ठेका कर्मी हैं। तीनों को सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात 2.45 बजे भिलाई इस्पात संयंत्र के SMS-2 में काम चल रहा था। यहां कनवर्ट – 3 में पिघले हुए लोहे को शिफ्ट किया जा रहा था। इसी दौरान वहां अचानक ब्लास्ट हो गया। इससे पिघले हुए लोहे के छींटे काफी दूर तक गिरे। इस दौरान वहां काम कर रहे मानसिंह ठाकुर (58) और ठेका कर्मचारी गिरि कुमार और भूषण लाल के ऊपर भी लोहे के छीटे गिरे, जिससे वो बुरी तरह से झुलस गए।

बीएसपी स्टॉफ ने तुरंत जख्मी हालत में तीनों को मेन मेडिकल पोस्ट पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों का इलाज बर्न वार्ड में चल रहा है। बताया जा रहा है कि तीनों कर्मचारी 15-20 प्रतिशत तक झुलस गए हैं।

बीएसपी प्रबंधन ने दिए जांच के आदेश

घटना के बाद बीएसपी प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। SMS-2 में हुई घटना की जांच का आदेश दे दिया गया है। यह घटना क्यों और कैसे हुई इसका पता लगाने में बीएसपी के अधिकारी जुटे हुए हैं। हादसे की खबर लगते ही बीएसपी के कर्मचारी यूनियन के नेता अस्पताल पहुंचना शुरू हो गए हैं। जख्मी कर्मचारी और ठेका मजदूरों का हालचाल लिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post गमछे से बांध प्रेमी जोड़े ने दी जान
Next post फर्जी किसानों के बैंक खातों में जा रही सम्मान निधि