स्टंटबाजों पर कार्रवाई के लिए उतई ब्रिज से जेल रोड ब्रिज के बीच स्पेशल टीम

भिलाई  सेक्टर एरिया में हुडदंगियों और स्टंटबाज बाइकर्स पर लगाम लगाने के लिए यातायात पुलिस ने 21 चेकिंग पाइंट बनाए हैं। शनिवार को इन 21 पाइंट पर पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी न सिर्फ दो पहिया बल्कि चार पहिया वाहन चालकों की चेकिंग और नियम विरुद्ध गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। मॉडिफाइड बाइकर्स और स्टंटबाजों पर कार्रवाई के लिए उतई ब्रिज से जेल रोड ब्रिज के बीच स्पेशल टीम लगाई गई है।

ट्विनसिटी में बनाए गए 21 पाइंट में सेक्टर एरिया समेत भिलाई-दुर्ग के चौक-चौराहों को शामिल किया है। इन चेकिंग पाइंटस पर शाम 6 से रात 10 बजे के बीच पुलिस की टीम जांच करेगी। गुरुवार रात सेक्टर एरिया में बाइकर्स के तीन लोगों के टक्कर मारने की घटना के बाद शनिवार को इसे लागू किया।

पिछले 6 माह में ओ‌वर स्पीड और स्टंट के कारण 9 लोगों की मौत हो गई। बुधवार रात बाइकर्स की टक्कर से 1 युवक की मौत होने की घटना के बाद यातायात विभाग सक्रिय हो गया है। इसके तहत एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देश पर शनिवार को सेक्टर एरिया समेत भिलाई और दुर्ग के चौक चौराहों पर चेकिंग पाइंटस बनाए गए हैं।

पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने के उद्देश्य से एसपी ने नया प्लान बनाया है। इसके तहत सोमवार से शनिवार के बीच पुलिस कंट्रोल रुम में नाइट गश्त की टीम को फॉल इन कराने बजाय चौक-चौराहे पर फॉल इन कराया जा रहा है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक यह नई व्यवस्था पहली बार लागू की गई।

क्राइम पॉकेट पर कॉबिंग के बाद गश्त

एएसपी सिटी संजय ध्रुव के मुताबिक फॉल इन पाइंट पर नाइट गश्त करने वाली टीम को करीब 1 घंटे ब्रिफ किया जाता है। सेंसटिंव और क्राइम पॉकेट पर कॉबिंग गश्त की जाती है। इसके बाद टीम अपने अपने इलाके में गश्त के लिए रवाना हो जाती है। नाइट गश्त करने वाले टीम लीडर को एक फार्मेट भी दिया गया है। क्राइम पॉकेट चिन्हित कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post चित्रकोट वॉटरफॉल से कूदकर युवती ने दी जान
Next post ASI ने फांसी लगाकर की खुदकुशी