कार में लगाया बाइक का नंबर, डीजल डलवाकर फरार

कार में लगाया बाइक का नंबर, डीजल डलवाकर फरार

भिलाई  इनदिनों एक शातिर बदमाश ने यहां पेट्रोल पंप डीलर्स को परेशान कर रखा है। दरअसल, कार सवार एक बदमाश देर रात को पेट्रोल पंप पर पहुंच रहा है, अपनी कार में डीजल फुल भरवाने के बाद पैसे दिए बगैर ही फरार हो जा रहा है।

 

लगातार इस तरह की घटना होने के बाद दुर्ग भिलाई पेट्रोल पंप डीलर वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एसपी से मुलाकात कर इसकी शिकायत की। एसोसिएशन के सदस्यों ने सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा है। जिसमें आरोपित नजर आ रहा है। खासबात यह भी सामने आई है कि आरोपी जिस कार का उपयोग कर रहा है उस पर नंबर पल्सर बाइक का लगा रखा है।

 

दुर्ग भिलाई पेट्रोल पंप डीलर वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एसपी डा. अभिषेक पल्लव को बताया कि रोजाना रात को एक सफेद रंग की मारुति स्वीफ्ट कार क्रमांक सीजी-07 एवाई 4284 से एक युवक शहर के अलग-अलग पेट्रोप पंप पर पहुंच रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post टीएस सिंहदेव- चुनावी वादे अधूरे रहे तो मुंह दिखाने की नहीं रहेगी स्थिति
Next post SDM से अनुमति तक नहीं ताबड़तोड़ चल रही कार्रवाई आबकारी विभाग