न्यूज एंकर महिमा की सड़क हादसे में मौत

न्यूज एंकर महिमा की सड़क हादसे में मौत

भिलाई  सुपेला के पास हुए सड़क हादसे में रायपुर की न्यूज एंकर महिमा शर्मा की मौत हो गई। महिमा के कुछ सहकर्मियों ने बताया कि वो दिनभर बेहद खुश थी। भिलाई में रहने वाले उसके भाई का जन्मदिन था। इसे ही सेलीब्रेट करने वो दफ्तर से जल्दी निकल गईं थीं। सड़क के रास्ते वो भाई के जन्मदिन की एक्साइटमेंट में स्कूटी से भिलाई जाने को निकली।

रास्ते में स्लिप होकर गिरी और दूसरी तरफ से आ रहे फ्यूल टैंकर की चपेट में आ गई।महिमा रायपुर में अकेले रहा करती थी, मूलत: मध्यप्रदेश के कटनी की रहने वाली महिमा ने पिछले साल पढ़ाई पूरी करने के बाद कुछ महीने पहले ही मीडिया इंडस्ट्री जॉइन की थी।

महिमा कॉल सेंटर्स में भी काम किया करती थी। रायपुर के एक स्थानीय डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म पर कुछ न्यूज शो महिमा होस्ट किया करती थीं।कोविड काल के दौरान महिमा ने कुछ लोगों की मदद के लिए उनसे संपर्क किया था। वो लोगों की मदद में अपने हिस्से का पूरा प्रयास किया करती थी।

महिमा के सहकर्मियों ने बताया कि वो दफ्तर में काम के दौरान हमेशा उसका रवैया मिलनसार रहता था।पावर हाउस तरफ से आ रहे हिन्दुस्तान पेट्रोल के टैंकर के आगे के पहियों के नीचे महिमा आ गई और उसकी मौके पर मौत हो गई। अभिषेक ने महिला के ID कार्ड से उसे पहचानकर खबर पुलिस को दी। पुलिस ने टैंकर जब्त कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post 40 केन्द्रों में होगा टीकाकरण
Next post CAF जवान नक्सली बनकर डकैती डालने पहुंचा