करोड़ो की बिजली मुफ्त में जला रहे कब्जाधारी,बीएसपी की

करोड़ो की बिजली मुफ्त में जला रहे कब्जाधारी,बीएसपी की

भिलाई इस्पात संयंत्र के आवासों एवं खाली जगह पर अवैध कब्जा से खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है। कब्जे करने वाले बकायदा अन्य सुविधाएं भी मुफ्त में पा रहे हैं। खुर्सीपार क्षेत्र में बीएसपी की जमीन पर बीते कई साल में अवैध कब्जे हुए।

पूरी की पूरी बस्ती ही यहां बस गई। बिजली की चोरी रोकने कई कवायदें की गई परंतु कुछ भी नहीं हो पाया। परेशान होकर बिजली कंपनी को उक्त क्षेत्र की आपूर्ति व्यवस्था सौंपने की तैयारी भी कर ली थी परंतु मामला अब तक अटका हुआ है।

बीएसपी को बिजली चोरी से ही सालाना 10 करोड़ से भी ज्यादा राजस्व का नुकसान प्रतिवर्ष होता है। इसी वजह से बीएसपी इस क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति से अपना हाथ खींचने और छत्तीसगढ़ बिजली कंपनी को व्यवस्था सौंपने की तैयारी थी

बीएसपी ने कब्जा अवैध बताते हुए कार्रवाई का प्रयास किया तो राजनीतिक दबाव से मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। इसके बाद अवैध कब्जाधारियों ने सुविधाएं जुटानी शुरू कर दी।बीएसपी ने राज्य बिजली नियामक आयोग में आपत्ति दर्ज करा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कालीचरण की गिरफ्तारी का इंदौर में विरोध,सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ की नारेबाजी
Next post सीआरपीएफ कैंप के सामने ट्रक में लगी आग