महिला स्व सहायता समूहो द्वारा मतदान जागरूकता आयोजन

महिला स्व सहायता समूहो द्वारा मतदान जागरूकता आयोजन

भिलाई-03 चरौदा के आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर के निर्देशानुसार राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना में गठित महिला स्व सहायता समूहो द्वारा आगामी निगम चुनावों में शत प्रतिशत मतदान करने जन जागरण रैली का आयोजन किया गया।
गौरतलब है कि स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा विगत दिनांक 03-12-2021 से प्रारंभ कर निरंतर ऐसी सभाओं / रैली का आयोजन क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में किया जा रहा है। जिससे मतदान करने की प्रेरणा एवं अधिकार के प्रति जन मानस में जागरूकता का संचार हो।
                इस कार्य में आजीविका मिशन के मिशन प्रबंधक श्री आदित्य भटनागर, सी.ओ. श्रीमती कुंती वर्मा, श्री यशवंत सिंह राजपुत, श्रीमती सुषमा पाण्डेय सहित समस्त महिला समूह बडी संख्या में उपस्थित रहे । यह मतदाता  जागरूकता अभियान निगम क्षेत्र में घर घर जाकर किया जा रहा है। यह जानकारी निगम जनसंपर्क विभाग से श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post वॉली बॉल प्रतियोगिता में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की टीम को स्वर्ण पदक
Next post अंतिम सफर पर CDS बिपिन रावत 17 तोपों से सलामी, 6 लेफ्टिनेंट जनरल तिरंगा लेकर पार्थिव शरीर के साथ चलेंगे