सरोज पांडे चोटिल, पैर-कमर में गंभीर चोट, भिलाई ICU में भर्ती

सरोज पांडे चोटिल, पैर-कमर में गंभीर चोट, भिलाई ICU में भर्ती

दुर्ग. भारतीय जनता पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री एवं वर्तमान राज्यसभा सांसद सरोज पांडे गंभीर रूप से चोटिल हो गई हैं.

आज भिलाई मैत्री नगर स्थित निवास में करीब एक बजे उनका पैर अचानक फिसल गया, जिसके चलते वह चोटिल हो गईं. उनके पैर और कमर में गंभीर चोट लगी है.

उन्हें घायल अवस्था में तत्काल भिलाई के सेक्टर 9 मुख्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां अनुभवी चिकित्सकों की टीम इलाज कर रही है.

बताया जाता है कि सरोज पांडे को पैर और कमर में गंभीर चोट लगी है. फिलहाल चिकित्सकों की टीम सरोज पांडे को आईसीयू में भर्ती कर इलाज कर रही है.

जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि क्या इनका आगे का इलाज भिलाई की अस्पताल में जारी रहेगा या फिर इन्हें हायर सेंटर में शिफ्ट किया जाएगा. बताया जा रहा है कि इन्हें वर्तमान में रायपुर एम्स में शिफ्ट किया जा रहा है.

जिसके लिए भिलाई से रायपुर तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया जा रहा है. फिलहाल समर्थकों की भारी भीड़ अस्पताल में मौजूद है और सभी यही दुआ कर रहे हैं कि सरोज पांडे जल्द से जल्द ठीक हों.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post शिक्षकों की मीटिंग में घुस आए आतंकी,नाम पूछकर मार दी गोली
Next post दिल्ली-एनसीआर के वाहन चालकों को राहत, नहीं होगा 10,000 का चालान