पुलिस ने  पूर्व पार्षद का कान पकड़वाकर निकाला जुलूस

पुलिस ने पूर्व पार्षद का कान पकड़वाकर निकाला जुलूस

दुर्ग. भाजपा के पूर्व पार्षद सहित चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है. पूर्व पार्षद पर आरोपी है कि उसने उस्तरे से हमला 10 हजार नगद की लूट की थी. वारदात के बाद आरोपी फरार था.

अब गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के कान पकड़वाए और शहर की सड़कों पर उनका जुलूस निकाला. इसके बाद सभी को कोर्ट में पेश किया गया है. पूरा मामला कोतवाली क्षेत्र का है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 18 सितंबर की रात पूर्व पार्षद अजय दुबे अपने कुछ साथियों के साथ महाराजा चौक स्थित मोबाइल शॉप में घुस गया. वहां उसने 10 हजार रुपए की लूट की.

जब दुकानदार ने विरोध किया तो उस पर उस्तरे से जानलेवा हमला कर दिया. हमले में दुकानदार के चेहरे और हाथ में गंभीर चोट लग गई थी. इसके बाद पीड़ित रोहित ने पुलिस से मामले की शिकायत की.

मोबाइल शॉप में लूट और दुकानदार पर हमला करने के बाद आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था.

मिली जानकारी के मुताबिक, उसने वीडियो में दुकानदार को जान से मारने की धमकी भी दी थी. दहशतगर्दी के इस वायरल वीडियो में दुकान संचालक को धमकाने और उसके साथ की गई मारपीट भी दिखाई गई थी.

पुलिस हरकत में आई और आरोपियों को गिरफतार कर लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post बेहद शुभ होता है पितृ पक्ष में ये चीजें दिखना
Next post आतंकियों की मदद का आरोप,कर्मचारियों को किया बर्खास्त