कलेक्टर के नाराजगी के शिकार हुए, डॉ. जामगड़े हटाये गये

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने अर्बन बीएमओ डॉ. जामगड़े के कमजोर प्रदर्शन पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हें हटाने के निर्देश दिये। उनकी जगह पर सुपेला अस्पताल के प्रभारी अधिकारी डॉ. पीयम सिंह को अर्बन बीएमओ की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है।

डॉ. जामगड़े को उतई स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया है। कलेक्टर ने आज बैठक में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के कार्यों की समीक्षा की। इसमें डॉ. जामगड़े की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिला। कलेक्टर ने कमजोर प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें हटाने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में ओपीडी की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के माध्यम से हम प्रारंभिक रूप से गंभीर बीमारियों का चिन्हांकन कर सकते हैं और इन्हें उभरने से पहले ही ठीक करने की दिशा में काम कर सकते हैं।

इस हेतु सभी बीएमओ को गंभीरता से कार्य करना चाहिए। समीक्षा में पाया गया कि कुछ केंद्रों में इस दिशा में बेहतर कार्य नहीं हो रहा था। कलेक्टर ने शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी का समय भी बदलने के निर्देश दिये।

अब सुबह 10 बजे से 2 बजे तक और शाम 5 बजे से 8 बजे तक यह कार्य करेंगे। कलेक्टर ने बैठक में स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य का काम सबसे महत्वपूर्ण है। इसमें किंचित मात्र भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। पिछली बैठक में भी इस संबंध में निर्देश दिये गये थे। उन्होंने कहा कि संस्थागत प्रसव को बढ़ाने की दिशा में कार्य करना है।

इसके लिए सभी स्वास्थ्य केंद्रो में अच्छी व्यवस्था करें, उन्होंने कहा कि डिलीवरी की व्यवस्था सभी केंद्रों में अच्छी होनी चाहिए। जहाँ ओटी की सुविधाओं मजबूत करनी है वहां सभी सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने केंद्रो में रेडियोलाजिस्ट की सुविधा के संबंध में चर्चा भी की। साथ ही डीएमएफ के माध्यम से स्पेशलिस्ट डॉक्टर नियुक्त करने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि शासन ने हाट बाजार में स्वास्थ्य सुविधाएं दी हैं। यहाँ लोगों की पर्याप्त जांच हो तथा हीमोग्लोबिन आदि की जांच भी होती रहे ताकि किसी तरह की बीमारी का चिन्हांकन प्रारंभिक रूप से ही हो सके। उन्होंने सर्वाइकल कैंसर आदि की स्क्रीनिंग की दिशा में भी कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी बुनियादी तथ्यों पर कड़ी मेहनत करें। हेल्थ सबसे प्राथमिकता का विषय है। डेंगू के प्रकरणों पर नजर रखें।

वैक्सीनेशन की कार्रवाई तेजी से होती रहे। स्टेशन और बस स्टैंड में कोरोना जांच की मानिटिरंग करते रहे। बैठक में अपर कलेक्टरनूपुर राशि पन्ना, रिसाली कमिश्नर  प्रकाश सर्वे एवं सीएमएचओ डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post शराब दुकान में महिलाओं ने लगाया ताला
Next post शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पत्नी को जिंदा जलाया