मैत्रीबाग में टिकट दर आधा

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के उद्यान विभाग द्वारा संचालित मैत्रीबाग आम पर्यटकों के लिए सात सितंबर से खोल दिया जाएगा। टिकट की दर 20 रुपये को कम कर 10 रुपये कर दिया गया है। अभी फिलहाल पर्यटक गार्डन में सैर सपाटा कर सकेंगे।

मैत्रीबाग के भीतर जू वाले हिस्से में पर्यटकों को प्रवेश नहीं मिलेगा। कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए बीएसपी प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है।

कोरोना की दूसरी लहर के कारण मैत्रीबाग 28 मार्च से बंद है। वर्तमान में कोरोना की स्थिति काफी हद तक कम हो गई है। जिला प्रशासन ने भी जिला को अनलाक कर दिया है। इसके अलावा सिनेमा, गार्डन व अन्य सार्वजनिक आयोजनों को भी अनुमति दे दी गई है।

आम लोगों का जनजीवन सामान्य होने लगा है। इसे देखते हुए भिलाई इस्पात संयंत्र के उद्यान विभाग द्वारा मैत्रीबाग के गार्डन को आम पर्यटकों के सैर सपाटे के लिए खोलने का निर्णय लिया गया है। इसे सात सितंबर से शुरू किया जाएगा। इसके लिए सारी तैयारी शुरू कर दी गई है।

113 एकड़ क्षेत्र में मैत्रीबाग फैला हुआ है। इसके 50 एकड़ क्षेत्र में जू बनाया गया है जहां तीन सौ से भी अधिक वन्य प्राणी रखे गए हैं।

बीएसपी प्रबंधन अभी मैत्रीबाग में केवल गार्डन वाले हिस्से को ही आम पर्यटकों के लिए खोल रहा है। प्रबंधन का मानना है कि जू वाले हिस्से में कोरोना नियमों के तहत शारीरिक दूरियों का पालन के लिए कुछ हिस्से में पर्याप्त जगह नहीं है। ऐसे में संक्रमण की आशंका को नजर अदांज नहीं किया जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का सीइओ 1.50 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा
Next post कोरोना का कहर, एक दिन में 15 सौ से ज्यादा की मौत, डेढ़ लाख से ज्यादा मामले आए