लापरवाही पड़ सकती है भारी,मास्क नहीं लगाकर निकलने वाले वाले हो जाएं सावधान

भिलाई निगम कार्यवाही को लेकर और सख्त हो गई है, मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है, वही सिर्फ मास्क को दिखावे के लिए लेकर घूमने वालों को मास्क पहनने की समझाइश देकर जुर्माना वसूल किया जा रहा है!

सुपेला सब्जी मंडी में विगत कुछ दिनों से लगातार कार्रवाई की जा रही है! इसी तरह दुकानों में घूम घूम कर मास्क की जांच की जा रही है! व्यवसायियों एवं दुकानदारों को अनिवार्यत: मास्क लगाए रखने तथा ग्राहकों को मास्क लगाए रखने एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करने पर ही सामग्री देने हिदायत दी जा रही है!

उल्लेखनीय है कि कोविड के नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कलेक्टर एवं भिलाई निगम के प्रशासक डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं निगमायुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी ने नियमित रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। आदेश के परिपालन में सभी जोन क्षेत्र में मास्क की अनिवार्यता को लेकर मुहिम चलाई जा रही है, मास्क नहीं लगाने वालों पर चालानी कार्रवाई की जा रही है! वही दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा है, वाहनों को रोककर कार्यवाही की जा रही है!

कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए यह आवश्यक है कि जब भी घर से बाहर निकले मास्क हमेशा लगाकर रखें! विगत कुछ दिनों की कार्यवाही में नेहरू नगर जोन ने 17 लोगों से 1750 रुपए, वैशाली नगर जोन ने 22 लोगों से 4500 रुपए, मदर टैरेसा नगर जोन ने 20 लोगों से 1600 रुपए, शिवाजी नगर जोन ने 27 लोगों से 2900 रुपए तथा बीएसपी सेक्टर एरिया में 38 लोगों से 4100 रुपए जुर्माना वसूल किया गया है! इस प्रकार कुल 124 लोगों से 14850 रुपए जुर्माना वसूल किया गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सड़क किनारे से कब्जा हटाने तीन दिन की मोहलत
Next post सफलता की ओर बढ़ रही गोधन न्याय योजना