लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में सीसीटीवी कैमरा सेट भेंट किया,श्रीराम जन्मोत्सव समिति

श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा  शासकीय लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल, सुपेला में सीसीटीवी कैमरा सेट एवं मरीजों के लिए फल एवं बिस्किट पैकेट भेंट किया गया। समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय, जिला अध्यक्ष सेवकराम साहू, महिला शाखा अध्यक्ष मंजू दुबे एवं युवा शाखा प्रभारी विनोद सिंह के नेतृत्व में  समिति के सदस्यों ने अस्पताल प्रबंधन से मुलाकात कर यह भेंट दी। इस दौरान समिति के सदस्यों ने कोरोनाकाल के इस मुश्किल दौर में स्वयं की जान का जोखिम उठाकर निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा कर रहे अस्पताल के समस्त स्टाफ का आभार जताया।


मनीष पाण्डेय ने बताया कि अस्पताल में पूर्व में कई अप्रिय घटनाएं घटित हो चुकी थीं। जिसके बाद से यहां सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग की जा रही थी। इस पर समिति द्वारा  चर्चा कर अस्पताल में सीसीटीवी कैमरा लगाने पर सहमति बनी और  अस्पताल प्रबंधन को सीसीटीवी कैमरा भेंट किया।   अस्पताल में सीसीटीवी कैमरा लग जाने से सुरक्षा के दृष्टिकोण से सहुलियत होगी। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन ने समिति का इस पहल के लिए आभार जताया। इस दौरान रोहित तिवारी, शंकर केडिया, रोहन सिंह, जोना, प्रशम दत्ता, आशीष मेहरा, पवन पांडे, कमल रणदिवे, संदीप शर्मा, पंकज साहू, प्रकाश यादव, आदि उपस्थित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कोविड में मृत ईपीएफ खाताधारी कर्मचारी के परिजन कर सकते हैं क्लेम
Next post टिकट बुक करने से पहले चेक करें, ट्रेनें कई कैंसिल