ब्लैक फंगस से युवक की मौत

भिलाई इस्पात संयंत्र के सेक्टर-9 अस्पताल में एक युवक की मंगलवार को मौत हो गई। वह पूर्व में कोरोना संक्रमित था और उसका ब्लैक फंगस का उपचार चल रहा था। जिला प्रशासन ने युवक को ब्लैक फंगस का संदिग्ध माना है।

भिलाई इस्पात संयंत्र के उर्जा प्रबंधन विभाग में वरिष्ठ प्रबंधक का आश्रित एवं सेक्टर-1 सी मार्केट निवासी श्रीनिवास राव पिता पीबी राव (35 वर्ष) को कोरोना हो गया था। लक्षण आने पर उसकी जांच कराई गई थी और संक्रमित होने की रिपोर्ट आने के बाद उसे रायपुर के रामकृष्ण केअर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बीते छह मई को श्रीनिवास राव को रामकृष्ण केयर अस्पताल से बीएसपी के सेक्टर-9 अस्पताल में रिफर किया गया। सेक्टर-9 अस्पताल में जांच में उसे ब्लैक फंगस का संक्रमित पाया गया।

जिसके बाद से उसका उपचार किया जा रहा था। इस दौरान ही उसकी स्थिति बिगड़ती चली गई और आंखों से दिखना भी बंद हो गया था। मंगलवार को उक्त मरीज की मौत हो गई। बुधवार को शव परिवारजनों को सौंप दिया गया।

 प्रबंधन ने यह बताया

बीएसपी जनसंपर्क विभाग ने बताया कि सेक्टर-1 निवासी एवं भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत अधिकारी के आश्रित को रामकृष्ण केयर अस्पताल से छह मई को ट्रांसफर कर सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती किया गया था। उपचार के दौरान जरूरी दवाइयां दी गई। 11 मई को मरीज का देहांत हो गया। उसे ब्लैक फंगस था। मृत्यु का कारण फंगल पैनसैनूसाईटइस एवं सेरेब्रिटिस के साथ एन्सेफलाइटिस विथ पोस्ट कोविड स्टेटस, डायबिटीज मेलिटस एवं क्रोनिक पनके्रटइट्स रिकार्ड किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कपड़ा व एक्सपायरी दवा बेचने वालों से वसूला जुर्माना
Next post महाराष्ट्र में 1 जून तक बढ़ा लॉकडाउन