नए कैबिनेट का शपथ ग्रहण, मंत्रिमंडल में नए चेहरे

गुजरात विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी और भाजपा की प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष जीतू वघानी समेत 24 मंत्रियों ने गुजरात सरकार के मंत्रियों के तौर पर शपथ ग्रहण की।
पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के नेतृत्व वाले पूर्ववर्ती मंत्रिमंडल के किसी मंत्री को नए मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने 10 कैबिनेट मंत्रियों और 14 राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई, जिनमें पांच स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री शामिल हैं।
राज्य के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में सोमवार को शपथ ग्रहण करने वाले भूपेंद्र पटेल राजभवन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान रूपाणी के साथ मौजूद थे। रूपाणी के शनिवार को पद से अचानक इस्तीफा देने के बाद नए मंत्रिमंडल का गठन किया गया है।
कैबिनेट मंत्रियों के रूप में राजेंद्र त्रिवेदी, जीतू वघानी, ऋषिकेश पटेल, पूर्णेश मोदी, राघवजी पटेल, कनुभाई देसाई, किरीट सिंह राणा, नरेश पटेल, प्रदीप परमार और अर्जुन सिंह चौहान ने शपथ ली। मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी देते हुए कहा कि नए सीएम भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में मंत्रिपरिषद की पहली कैबिनेट बैठक आज शाम 4.30 बजे गांधीनगर में होगा।

गुजरात में  नई विधानसभा अध्यक्ष भी बनाई गई हैं। वहीं राजेंद्र त्रिवेदी ने विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर मंत्री पद की शपथ ली है।

 मंत्रियों की  सूची
1. राजेंद्र त्रिवेदी
2. जितेंद्र वघानी
3. ऋषिकेश पटेल
4. पूर्णश कुमार मोदी
5. राघव पटेल
6. उदय सिंह चव्हाण
7. मोहनलाल देसाई
8. किरीट राणा
9. गणेश पटेल
10. प्रदीप परमार
11. हर्ष सांघवी
12. जगदीश ईश्वर
13. बृजेश मेरजा
14. जीतू चौधरी
15. मनीषा वकील
16. मुकेश पटेल
17. निमिषा बेन
18.अरविंद रैयाणी
19. कुबेर ढिंडोर
20. कीर्ति वाघेला
21. गजेंद्र सिंह परमार
22.राघव मकवाणा
23. विनोद मरोडिया
24.देवा भाई मालव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मसाज पार्लर में मिला सेक्स रैकेट, छह गिरफ्तार
Next post मानवाधिकार कार्यकर्ता के ठिकानों पर ईडी का छापा