एडीजी जीपी सिंह के ठिकानों पर छापे,दस्तावेजों की जांच शुरू

छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ आईपीएस और एडीजी जीपी सिंह के 15 ठिकानों पर जांच पूरी होने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। जीपी सिंह के सीए के पास से तीन हजार से ज्यादा फाइल जब्त की गई है। इन फाइलों की पड़ताल की जा रही है। अब तक की जांच में दस करोड़ की अघोषित आय की पुष्टि हुई है।

बताया जा रहा है कि राज्य सरकार की ओर से जीपी सिंह को निलंबित करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। जीपी सिंह के ठिकानों पर छापे की कार्रवाई के बाद कई दागी आईपीएस अधिकारी सकते में हैं।

प्रदेश में पहली बार किसी आईपीएस पर एसीबी ने छापे की कार्रवाई की है। एसीबी के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो एसीबी चीफ रहने के दौरान जीपी सिंह ने दागी अफसरों की फाइल तैयार की थी। कांग्रेस सरकार में अफसरों के भ्रष्टाचार को उजागर करके सरकार को बदनाम करने की साजिश की तैयारी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post इंद्रजीत सिंह छोटू को अध्यक्ष पद के लिए नियुक्त किया
Next post शादी में बुलाए एक हजार से ज्यादा मेहमान, दूल्हा-दुल्हन मैरिज हॉल मालिक पर साढ़े नौ लाख जुर्माना